आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

दमोह:सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने व आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) की द्वारा थाना नोहटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अभाना में पुलिस जनसंवाद के तहत जन चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित ग्रामीणों व नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, शिकायतों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व न्यायोचित निराकरण के निर्देश देते हुए आमजन को समाधान का भरोसा दिलाया।

संवाद के दौरान नागरिकों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने, किसी भी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी साझा न करने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन स्थितियों में डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कलादगि ने नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध व अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाने में दें, साथ ही आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्यक्रम बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग, एसडीओपी तेंदुखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर, थाना प्रभारी नोहटा उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल व पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

पुरेनहाऊ और सुरई में मगरमच्छों की मौजूदगी से दहशत, एक का रेस्क्यू सफल; दूसरे की तलाश जारी

Wed Oct 14 , 2026
जबेरा (दमोह) जबेरा तहसील के ग्राम पुरेनहाऊ और सुरई के नालों में मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुरेनहाऊ गांव के पास स्थित तालाब में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से एक विशालकाय मगरमच्छ देखा जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की […]

You May Like

Play sound