ग्राम सभा में शिकायत उठाना पड़ा भारी, जनपद सीईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप

विदिशा। गांधी जयंती के अवसर पर अहमदपुर कस्बे में आयोजित ग्राम सभा एक प्रशासनिक विवाद का कारण बन गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत सीईओ गगन वाजपेई ने शिकायत सुनने के दौरान आपा खो दिया और सभा समाप्त होने के बाद एक ग्रामीण के साथ अभद्र व्यवहार किया।

शनिवार को अहमदपुर के सैकड़ों ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जनपद सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में बताया गया कि ग्राम सभा के दौरान ग्रामीण तेज सिंह कुशवाह ने नल-जल योजना, ग्रेवल सड़क और अन्य विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत रखी थी। आरोप है कि इसी बात पर जनपद सीईओ नाराज हो गए। सभा खत्म होने के बाद उन्होंने संबंधित ग्रामीण को अपशब्द कहे और थाने में बंद करने की धमकी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह आचरण सरकारी पद की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि जनपद सीईओ की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अधिकारी इस तरह से ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार न कर सके।

 

Next Post

राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर आक्रोश, आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, गिरफ्तार

Sun Oct 5 , 2025
विदिशा। राष्ट्रीय ध्वज, भारत माता और भारतीय मुद्रा के अपमान से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट ने शहर में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। शनिवार को सकल हिंदू समाज के सैकड़ों लोग एकजुट होकर कलेक्टोरेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन […]

You May Like