सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगरगवा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उचेहरा भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिर जाने के कारण घटना घटित होनी बताई गई।
