पोरवाल सोशियल ग्रुप के 251सदस्यों ने वैश्विक भौगोलिक धरोहर कावड़िया पर्वत को नजदीक से देखा

बागली: सावन की रिमझिम फुहारों के बीच लगातार 2 दिन का अवकाश रहने से क्षेत्र में पर्यटकों की हलचल बढ़ गई हालांकि सोमवार को भी बड़ी मात्रा में बाहर से आए पर्यटक दिखाई दीये रविवार छुट्टी के दिन पोरवाल सोशियल ग्रुप के 251 सदस्य क्षेत्र के प्रसिद्ध धारा जी स्थल एवं कावड़िया पहाड़ को निहारने पहुंचे समाज से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों ने क्षेत्र की ऐतिहासिक भौगोलिक धरोहर को देखकर आश्चर्य करते हुए कहा कि इतनी अच्छी प्रकृतियां हमारे आसपास है। अधिकतर लोग पहली बार इस स्थान पर आए उन्होंने स्थानीय लोगों से इस स्थान के महाभारत कालीन महत्व समझ कर आश्चर्य जाहिर किया इसी दौरान यह ग्रुप पिपरी स्थित नर्मदा मंदिर सीता माता मंदिर पर पहुंचे तथा दर्शन लाभ लिया और सीता मंदिर के पीछे बह रहे झरने के पास जाकर फोटो सेल्फी निकाली
पोरवाल समाज से जुड़े राजेश गुप्ता निलेश गुप्ता श्रीमती अनीता गुप्ता प्रगति गुप्ता एवं राजेश गुप्ता आरटीओ सहीत 251 महिला पुरुषों ने विश्व प्रसिद्ध स्थल कावड़िया पहाड़ पहुंचकर इस अजूबे स्थल को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की पिपरी स्थित मन कामेश्वरी अन्न क्षेत्र में स्वयं की सामग्रीसे भोजन प्रसादी बनवाकर बाल गोपाल एवं कावड़ यात्रियों के बीच सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण ली
मंदिरपरिसर में सभी ने भक्ति भाव से गरबा नृत्य भी किया साथ ही वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उसका गायन भी सामूहिक रूप से सभी ने संस्था परिसर पर किया समिति के पदाधिकारीयो ने पोटला से कावड़िया पहाड़ 3 किलोमीटर तक कच्चे मार्ग को अभी तक पक्का नहीं बनने पर जन प्रतिनिधियों की उदासीनता पर प्रश्न किया। साथ ही बताएं कि यह मार्ग सुरक्षित रूप से बना दिया जाए भले ही पहाड़ी का शुल्क शुरू कर दिया जाए लेकिन कुछ सुविधा पर्यटकों के लिए जुटाए जाएं प्रचार प्रसार कम होने की वजह से यह स्थान आम पर्यटकों की पहुंच से दूर है। इसी प्रकार पिपरी से धाराजी मार्ग की खराबी का भी दुख जताते हुए कहा कि दक्षिण भारत में छोटे से छोटे स्थान को उन्नत किया गया है तभी वहां पर पर्यटकों से होने वाली कमाई हमारे क्षेत्र से अधिक है। कई लोगो को रोजगार भी मिला है

Next Post

कूलर के करंट से युवती की मौत

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर:जिले के सिहोरा के गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांधीग्राम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात कूलर में करंट उतरने से 19 वर्षीय युवती अंजली असाटी की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच […]

You May Like