कूलर के करंट से युवती की मौत

जबलपुर:जिले के सिहोरा के गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांधीग्राम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात कूलर में करंट उतरने से 19 वर्षीय युवती अंजली असाटी की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अंजली असाटी अपने बिस्तर पर सो रही थी। ठंड लगने पर वह चादर लेने के लिए उठी। इसी दौरान कमरे में लगे कूलर के पास से गुजरते समय वह अचानक उसमें फैले करंट की चपेट में आ गई। करंट का झटका लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गई।

घटना के बाद परिजन तुरंत अंजली को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कल होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Wed Aug 19 , 2026
ग्वालियर: कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग शहर ग्वालियर द्वारा 20 अगस्त को चेतकपुरी स्थित तोरण वाटिका में किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जिला अध्यक्ष एवं पार्षद केदार बराहदिया के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त हनुमान चौराहा, […]

You May Like