महापौर-निगमायुक्त ने छठ तैयारी का लिया जायजा

सतना : छठ पूजा को लेकर बिरला रोड संतोषी माता तालाब क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर यागेश ताम्रकार और निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया.बिरला रोड संतोषी माता मंदिर तालाब क्षेत्र में छठ पूजा के आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा घाट से लेकर मार्ग तक की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित तैयारी पहले से ही शुरु कर दी गई थी.

जिसका जायजा लेने के लिए महापौर और निगमायुक्त शनिवार को वहां पहुंचे. निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यह सुनिश्चत किया गया कि छठ पूजा से संबंधित सभ्सी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस दौरान महापौर और निगमायुक्त के साथ पार्षछ सूर्यपाल सिंह, तिलक राज सोनी, पंकज कुशवाहा, नीलंबर झा, आशीष चौरसिया, अतिक्रमण व स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह सहित नगर निगम अमला मौजूद रहा.
  नहाए खाए से प्रारंभ
संतान सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए चार दिनी छठ पर्व का आरंभ शनिवार को नहाए खाए से हो गया. वहीं रविवार की शाम खरना पूजन होगा. सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा. जबकि मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही छठ व्रत का उपवास तोड़ा जाएगा

Next Post

ननि अधिकारियों और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद में महिला ने बदसलूकी की शिकायत भी दर्ज करवाई

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर:वार्ड 74 में घर-घर जाकर संपत्ति कर सर्वे अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद भड़क गया. जिसके तहत एक महिला ने नगर निगम अधिकारियों द्वारा उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की, जिस पर भंवरकुआं थाना में प्रकरण दर्ज […]

You May Like