पंचांग 20 जनवरी 2026:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 माघ शुक्ल द्वितीया भौमवासरे रात 2/16, श्रवण नक्षत्रे दिन 1/12, सिद्धि योगे रात 8/24, बालव करणे सू.उ. 6/40, सू.अ. 5/20, चन्द्रचार मकर रात 1/30 से कुम्भ, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 20 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में रूके कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में एवं प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में अचानक व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजीदायित्वों की पूर्ति होगी.
————————————————————-
आज का भविष्य – मंगलवार 20 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल तथा नर्म शरीर वाला भावुक निडर, और परिश्रमी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी.माता पिता को सुखी रखेगा.
————————————————————-
मेष- उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी. मांगलिक यात्रा संभव है. कामकाज के प्रति लगन एवं निष्ठा रहेगी. कार्य बनने का योग है.
वृषभ- विवादों से बचने का प्रयास करें. सहयोगी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा. आय एवं व्यय में समानता रहेगी. मन में कुछ खिन्नता रहेगी. कार्य की अधिकता रहेगी.
मिथुन- सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते है. दुविधा से छुटकारा मिलेगा. सुख साधनों में वृद्धि होगी. कामकाज पूरा होगा.
कर्क- जो बात आपको दुखी कर रही है, उसका समाधान मिल जायेगा. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. राजनैतिक कार्यो में समस्या का समाधान होगां आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी.
सिंह- बदलाव की स्थिति मेंसहयोगी नाराज हो सकते हैं. जटिल कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होगा.
कन्या- धीमी शुरूआत के बाद काम में तेजी आयेगी, कारोबारी विस्तार की संभावना है. वाहन मशीनरी आदि कार्यो में सफलता मिलेगी. जोखिम के कार्यो को टालें.
तुला- विवाहित वैवाहिक चर्चाओंको लेकर उत्साही रहेंगे. अटका धन बसूल करलेंगे. पारिवारिक दायित्वों की पूर्तिहोगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.
वृश्चिक- जो काम सोचकर निकले हैं, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. जो लोग उसके प्रभाव से नतमस्तक होंगे. विश्वसनीयता बनी रहेगी.
धनु- लेनदेन के मामले आपसी सहमति से सुलझ जायेंगे. संतान पक्ष से सुख सम्मान मिलेगा. जोखिम के कार्यो को टालना हितकर रहेगा. महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगी.
मकर- जिस कार्य को आप हल्के में ले रहे थे, वही आपके लिये परेशानी का कारण बनेगा. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. लगन और निष्ठा बनी रहेगी.
कुम्भ- सुख सुविधा पर खर्च होगा. अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. किसी निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी.
मीन- टकराव छोडक़र कार्य पर ध्यान दे,ं सफलता मिलेगी. फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
माघ शुक्ल द्वितीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में नरमी के बाद तेजी होगी. गुड़ खांड़, शक्कर आदि के भाव में गिरावट आयेगी. जिस वस्तु में 10 बजे के बाद चाल बढ़ेगी, उसी में व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 1599 है.
————————————————————-
