एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने नर्मदा अंचल में एक शासकीय विश्वविद्यालय की स्थापना, प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की तत्काल बहाली तथा माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने अथवा किसी प्रमुख ऑडिटोरियम या भवन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की।

इस अवसर पर अमन पठान ने कहा कि नर्मदा अंचल जैसा बड़ा और ऐतिहासिक क्षेत्र आज भी शासकीय विश्वविद्यालय से वंचित है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव बंद होने से छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ दबाई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी से जुड़ा स्मारक या शैक्षणिक स्थल विद्यार्थियों को सत्य, नैतिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रेरित करेगा। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर संगठन का प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें नरसिंहपुर से नर्मदापुरम तक निकाली जा रही “जन चेतना पदयात्रा” भी शामिल

 

 

 

Next Post

बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में एक की मौत हो गई‌। मृतिक की पहचान मझगवां निवासी विनोद कुमार पिता छिकौडी लाल बर्मन 40 वर्षीय वर्षीय के रूप में हुई है। जबकि हादसे में एक घायल हो […]

You May Like