जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में एक की मौत हो गई। मृतिक की पहचान मझगवां निवासी विनोद कुमार पिता छिकौडी लाल बर्मन 40 वर्षीय वर्षीय के रूप में हुई है।
जबकि हादसे में एक घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
