अंडर-19 विश्वकप: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 187 पर किया ढ़ेर

हरारे, 19 जनवरी (वार्ता) अली रजा (चार विकेट) और मोमिन कमर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 12वें मैच में स्कॉटलैंड को 48.1 ओवर में 187 के स्कोर पर ढेर कर दिया। आज यहां पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। थियो रॉबिन्सन (चार) और मैक्स चैपलिन (दो) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे स्कॉटलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाये। थॉमस नाइट ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली।

फिनले जोन्स (33), ओली जोन्स (30), मनु सारस्वत (25) और रोरी ग्रांट (21) रन बनाकर आउट हुये। स्कॉटलैंड के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। 49वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने जेक वुडहाउस (दो) को आउटकर स्कॉटलैंड की पारी का 187 के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से अली रजा (चार विकेट) और मोमिन कमर (तीन विकेट) लिये। अब्दुल सुभान को दो विकेट मिले। मोहम्मद सैयाम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मुहम्मद बुलबुलिया, जेसन रोल्स के शतक से दक्षिण अफ्रीका 397/5

Mon Jan 19 , 2026
विंडहोक, 19 जनवरी (वार्ता) जेसन रोल्स (नाबाद 125) और कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया (103) की शतकीय पारियों और दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 201 रनों की विशाल साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 11वें मुकाबले में तंजानिया के खिलाफ पांच विकेट पर 397 रनों का विशाल […]

You May Like