
भोपाल। निशातपुरा और बैरागढ़ थाना इलाके में दो महिलाओं के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने आरोपी जाहिद खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने सितंबर 2025 में उसको झांस में लेकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने जब आरोपी से शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपनी बात से मुकर गया. परेशान हो कर पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी.
इसी तरह बैरागढ़ा थाने में कोहेफिजा इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने आरोपी आमिर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि आमिर ने उससे शादी का झांसा देकर बीते फरवरी के महीने में बैरागढ़ स्थित एक होटल में ले गया, जहां आरोपी आमिर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. दोनों ही मामलों में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.
