विदिशा में सांसद खेल महोत्सव में 30 को आयेंगे कपिल देव

विदिशा: विदिशा जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।इसमें ग्रामीण स्तर पर रस्साकसी, कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

वहीं, ग्राम पंचायत से ऊपर के स्तर पर क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी जोड़ी जाएंगी।महोत्सव का शुभारंभ 30 अक्टूबर को विदिशा से होगा। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और क्रिकेट जगत के दिग्गज कपिल देव की विशेष उपस्थिति रहेगी।

Next Post

भिंड में दुकान में आग लगाई, दुकानदार झुलसा, सामान खाक

Mon Oct 27 , 2025
भिंड:शहर में देहात थाना क्षेत्र के अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात बदमाशों ने एक अंडे की दुकान में आग लगा दी। कुछ युवक दुकान पर आए, अंडे खाए और पैसे देने से इनकार कर दिया। दुकानदार ने विरोध किया तो पहले उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका […]

You May Like