भिंड:शहर में देहात थाना क्षेत्र के अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात बदमाशों ने एक अंडे की दुकान में आग लगा दी। कुछ युवक दुकान पर आए, अंडे खाए और पैसे देने से इनकार कर दिया। दुकानदार ने विरोध किया तो पहले उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका और फिर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आग से दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।
यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडे की दुकान पर कुछ युवक आए थे। उन्होंने अंडे खाए लेकिन पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर दुकानदार विश्राम सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने विवाद कर दिया। उन्होंने पहले दुकानदार के चेहरे पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया और फिर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
