बारिश में नाला निर्माण बना मुसीबत, सांची की सड़कों पर दलदल और अव्यवस्था

सांची: नगर में विकास कार्यों की रफ्तार के बीच बारिश ने अव्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर के कई हिस्सों में जारी नाला निर्माण और सड़क खुदाई के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के चलते डामरीकरण सड़कें दब गई हैं, जिससे सर्विस रोड दलदल में तब्दील हो गई है। छोटे वाहन और पैदल यात्री फिसलन भरी सड़कों से गुजरने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नगर में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी सुधारने हेतु नाला निर्माण कार्य जारी है, परंतु बारिश के बीच भी सीमेंटिंग और खुदाई कार्य जारी रहने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के दौरान सीमेंट कार्य करना तकनीकी रूप से गलत है, जिससे निर्माण की मजबूती प्रभावित हो सकती है।
वहीं, नगर परिषद सांची के सीएमओ रामलाल कुशवाह का कहना है कि बारिश से निर्माण कार्य पर विशेष असर नहीं पड़ता, सीमेंट का मिश्रण पर्याप्त होता है। लेकिन नगर की मौजूदा स्थिति प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी की कमी को उजागर कर रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव के आज दोपहर बाद इंदौर में कई कार्यक्रम, छठ पर्व पर दी शुभकामनाएं

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बाद इंदौर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम उज्जैन में निर्धारित है।इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के पर्व छठ […]

You May Like