इंदौर: आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के शिव नगर मुसाखेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, कल शाम करीब 6 से 6.30 बजे के बीच आलोक नगर मुसाखेड़ी निवासी 16 वर्षीय चेतन देवड़ा शिव नगर मुसाखेड़ी पहुंचा था।
वहां पहले से मौजूद जय, राहुल और मुकेश ने पुरानी बातों को लेकर उससे विवाद शुरू किया और अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर जय और राहुल ने पत्थर फेंककर हमला किया, जिससे चेतन के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। इसी दौरान मुकेश ने चेतन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां सपना देवड़ा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। राहुल ने ईंट से हमला किया, जिससे सपना की जांघ में चोट आई, जबकि जय ने डंडे से मारा। आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
