गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो से अधिक गांजा जब्त किया है।पुलिस के अनुसार हिम्मत नगर मेन रोड पालदा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी कमल प्रजापत को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके पास से पारदर्शी पन्नी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे पर तौलने पर गांजे का वजन 1 किलो 168 ग्राम पाया गया। मामले में भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

जैन मंदिर समिति में चुनाव न कराने पर समाज का शांतिपूर्ण विरोध, मताधिकार हनन का आरोप

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल: अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति में चुनाव न कराए जाने को लेकर जैन समाज के सदस्यों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समिति के निवृतमान अध्यक्ष सचेंद्र जैन (गुडू) द्वारा समयावधि पूर्ण होने के बावजूद चुनाव घोषित न करने के विरोध में किया […]

You May Like