जीआरपी की सतर्कता से परिवार को मिला खोया बच्चा

इंदौर: रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने सतर्कता दिखाते हुए एक 7-8 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को उसके परिवार से मिलवा दिया. बच्चा प्लेटफार्म नंबर 3 के पार्किंग एरिया में अकेले रोता हुआ मिला. पूछताछ में उसने अपना नाम बताया, लेकिन सही पता बताने में असमर्थ रहा. जीआरपी टीम के हेड कांस्टेबल अनसिंह ने तुरंत सोशल मीडिया की मदद से परिजनों की तलाश शुरू की.

जांच के बाद परिवार का पता चलने पर बच्चे के माता-पिता को सूचना दी गई. परिजनों ने बताया कि वे सूरत से मजदूरी कर लौट रहे थे और दाहोद स्टेशन पर उतरना था. लेकिन यात्रा के दौरान पिता की नींद लग गई, जिससे वे आगे खाचरोद पहुंच गए, जबकि बच्चा गलती से मेघनगर स्टेशन पर उतर गया. जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया.

Next Post

बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

Tue Feb 25 , 2025
दंपती को बचाने का कर रहा था प्रयास इंदौर:अन्नपूर्णा इलाके में डिवाइडर से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब युवक ने अचानक सामने आए दंपती को बचाने के प्रयास में बाइक के ब्रेक लगाए, जिससे वह फिसलकर डिवाइडर से जा टकराया. […]

You May Like