फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, कट्टे व कारतूस बरामद

दतिया। ग्राम जनकपुर में फायरिंग कर युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में उनाव पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार जनकपुर निवासी सत्यम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हनुमान मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय में टिल्लू चोरी की बात को लेकर आरोपियों से विवाद और गाली-गलौज हुई। इसी दौरान आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए राजा गुर्जर, हिमांशु सेन, राज गुर्जर, दीपेश परिहार और आदर्श सेन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

अतिवृष्टि से घर में घुसा पानी, खाद्य सामग्री हुई खराब; पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और राहत राशि की मांग की

Wed Sep 9 , 2026
सिंगरौली/ ग्राम पंचायत खड़ौरा निवासी राजेंद्र प्रसाद पिता रामशुभग गोस्वामी ने अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान को लेकर प्रशासन से राहत एवं अनुदान राशि दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार लगातार हुई बारिश के चलते उनके घर में पानी घुस गया, जिससे घर में रखी खाने-पीने की […]

You May Like

मनोरंजन