
रीवा, रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस जल विद्युत परियोजना के बिहर बराज में बीती शाम एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाराज से बाहर निकलवा कर पीएम के लिए सिरमौर स्वास्थ्य केंद्र में रख दिया गया है
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बीती शाम सिरमौर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक का शव सिरमोर स्थित टोंस जल परियोजना के बिहर बराज में देखा गया है
जिसके बाद पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से शव को बिहर बाराज से बाहर निकलवाया जिसकी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन शव की शिनाख्तिनी नहीं होने की वजह से शव को पीएम ओर शिनाख्तगी के लिए अस्पताल में रखा दिया गया है,
