
रीवा, रीवा मंनगवा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है
जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है
घटना के संबंध में मृतक अखिलेश दुबे निवासी ग्राम पिपरवार थाना मानगवा के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश अपने दोस्त छोटू पटेल के साथ बाइक से रायपुर कर्चुलियान की ओर से ग्राम पिपरवार मंनगवा की ओर जा रहा था
और जैसे ही बुढ़वा गांव के सभी पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे अखिलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटू पटेल बाइक से उछलकर दूर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने छोटू को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि अखिलेश का पीएम कराया जा रहा है वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जान शुरू कर दिया है।
