एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रसेवा के लिए आगे आएं: तोमर  

​ग्वालियर: शासकीय आदर्श विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, स्वयंसेविकाओं के स्वागत गान और अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। ​मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (उपाध्यक्ष, हॉकी इंडिया) ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। ​मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना सेन एवं डॉ. मनोज अवस्थी ने स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने एनएसएस को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता श्रीवास्तव (प्राचार्य),​स्वागत उद्बोधन: डॉ. अर्चना श्रीवास्तव (एनएसएस अधिकारी), डॉ. सुप्रिया दीक्षित मीडिया प्रभारी: डॉ. सुयश कुमार एवं डॉ. राजनारायण शर्मा,डॉ. मधुकर उपाध्याय, डॉ. अशोक बरैया, डॉ. विशाल कदम, डॉ. राकेश टेगर, डॉ. स्मिता अग्रवाल, डॉ. अनु बंसल, डॉ. राजेश छात्र एवं डॉ. गणपत अर्गल आदि उपस्थित हुए।

Next Post

यात्री बस में कृषि जिंसों की बोरियां मिलीं, आरटीओ ने किया 5 हजार का चालान

Tue Sep 22 , 2026
नीमच। यात्री बसों में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने सोमवार शाम कार्रवाई की। जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़ के नेतृत्व में आरटीओ की टीम ने हेडगेवार बस स्टैंड पर बसों की जांच की। इस दौरान नीमच से दिल्ली जा रही गायत्री ट्रेवल्स […]

You May Like