कार चढाकर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सतना: कार चढ़ा कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को सिटी कोतवाली सतना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 18.11.25 से 19.11.25 की रात्रि फरियादी राहुल सिंह उर्फ विक्की पिता रमेश सिंह निवासी आदर्शनगर हवाई पट्टी थाना कोलगवां जिला सतना का दिनांक 18.11.25 की 11.30. बजे  रात को खाना खाने के लिए अपने साथी शुभम, व शुभाशू ताम्रकार के साथ मेघदूत होटल में गये थे।

खाना खाने के दौरान आरोपी अतीक उर्फ बुच्चा अपने साथी शेरू के साथ होटल के अंदर गये और गाली गुप्तार करते हुए मारपीट की स्थित निर्मित किये व बोले कि बाहर निकल आज तुझे जान से खत्म कर दूगां , जब फरियादी खाना खाकर बाहर निकला तभी चार पहिया वाहन ग्रैन्ड विटारा कार में पहले से घात लगाये हुए बैठ हुआ अतीक उर्फ बुच्चा फरियादी राहुल सिहं के रोड पर आते ही जान से मारने की नियत से तेज गति से कार लाकर चढा दिया और भाग गया ।

घटना कारित होने के बाद पीडित राहुल सिंह  को उसके साथियो के द्वारा जिला अस्पताल सतना ले जाया गया व वहां से नालिसी जिला अस्पताल से प्राप्त होने पर अपराध धारा 109(1) बीएनएस कायम कर घटना गंभीर होने से आरोपी अतीक उर्फ बूचा व शेरू की पता तलाश शुरु की गयी मुखबिर मामूर किये जाकर दस्तयाबी के हरसंभव प्रयास किये जाने के दौरान पता चला कि मो. अतीक उर्फ बूचा नजीराबाद बस स्टैड के पास भागने की फिराक में खडा है ।

तत्काल पुलिस टीम व चीता मोबाईल के द्वारा पहुचकर आरोपी मो. अतीक उर्फ बूचा पिता मो. मुस्ताक खान उम्र 30 वर्ष निवासी नजीराबाद गली नबंर 6 थाना सिटी कोतवाली जिला सतना को घेराबंदी कर धर दबोचा गया । घटना में प्रयुक्त चार पहिया ग्रैन्ड विटारा कार कीमती 12 लाख रुपये जब्त की गई है।मामले में आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की जाकर न्यायालय पेश किया गया है। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। कार्रवाई में टीआई रावेंद्र द्विवेदी,सउनि दशरथ सिंह , आर  उपेश पाठक, आर 1 सुभाष पटेल में शामिल रहे।

Next Post

वियतनाम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हुई

Fri Nov 21 , 2025
हनोई, 21 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य वियतनाम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 41 लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ अन्य लोग लापता हैं। स्थानीय दैनिक वीएन एक्सप्रेस ने गुरुवार रात वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से यह जानकारी दी। प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ से […]

You May Like