इंदौर: भाजपा कार्यालय पर इंदौर संभाग की संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक रखी गई थी. उक्त बैठक में भाजपा इंदौर संभाग के समस्त जिला अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को बुलाया गया था.भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने बैठक को संबोधित किया.
बैठक में मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि, सभी बूथों पर प्रत्येक माह मन की बात सुनना, वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा करने पर जोर देने का कहा गया. साथ ही जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई.इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
