मां के स्तनपान भाव को जूनियर डॉक्टर्स ने चित्रों में उकेरा

ग्वालियर: कमला राजा अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए l इसमें मुख्य रूप से युवाओं में और युवाओं के द्वारा जन जागरण के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह आयोजन बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ. अजय गौड़, प्रो डॉ रवि अम्बे द्वारा करवाया गया l इन प्रतियोगिताओ में अंडर‑ग्रेजुएट, इंटर्न, पोस्ट‑ग्रेजुएट एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने स्तनपान विषय पर अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों से “ शिशुओं को स्तनपान ” विषय पर सुंदर पोस्टर एवं आकर्षक स्लोगन की रचना की , जिसका मूल उद्देश्य जन-मानस में स्तनपान का महत्व सहज और प्रभावपूर्ण रूप से पहुंचाना था।

निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ पोस्टर एवं स्लोगन का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रो डॉ अजय गौड़ ने बताया कि जन्म के पहले छह महीनों तक विशुद्ध स्तनपान अत्यावश्यक है, जिससे नवजात मृत्यु दर में कमी आती है, रोग‑प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और माँ के दीर्घकालिक स्वास्थ्य जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, मधुमेह व हृदयरोग का जोखिम घटता है।

Next Post

शिबू सोरेन का निधन

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। श्री सोरेन गत 19 जून से यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने आज सुबह यहीं […]

You May Like

Play sound