हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली वाहन रैली, लक्ष्मीपुरम बस्ती में सम्मेलन आज

ग्वालियर। हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और धर्म रक्षा के उद्देश्य से आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जारी हैं। समाज को जाग्रत करने के उद्देश्य से प्रतिदिन बस्तियों में प्रभात जागरण फेरी निकाली जा रही हैं, वहीं लक्ष्मीपुरम बस्ती में मंगलवार को वाहन रैली निकाली गई।

लक्ष्मीपुरम बस्ती में 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे नटखट हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन के निमित्त मंगलवार को वाहन रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। बुधवार को प्रात: 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 10 बजे अखंड रामायण पाठ का हवन होगा। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल टिपारा आदर्श गोशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज, मुख्य वक्ता मध्य भारत प्रांत के धर्म जागरण संयोजक नवनीत शर्मा, विशेष अतिथि अर्चना सिकरवार होंगी। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ होगा। तत्पश्चात सहभोज होगा।

*पार्वती बस्ती में किया भूमिपूजन*

पार्वती बस्ती का 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित हिंदू सम्मेलन के लिए भूमिपूजन मंगलवार को जीवाजी गंज रोड स्थित जनकपुरी पैलेस में कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल आनंद ने किया।

Next Post

श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, कमालिनी का डेब्यू

Tue Dec 30 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर (वार्ता) श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को भारत के खिलाफ पांचवे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। श्रीलंका की कप्तनी चामरी अटापट्टू ने बताया कि इनोका राणावीरा और मल्की मदारा टीम में वापस आई हैं, जबकि मालशा शेहानी और काव्या कविंदी को […]

You May Like