ट्रामा सेंटर में बढ़ रही मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियां बढ़ी

सिंगरौली: जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि सुबह से पर्ची लेने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं और अस्पताल परिसर में खड़े होने तक की जगह नहीं बचती।

छोटे-छोटे बच्चों की संख्या भी बड़ी संख्या में देखी जा रही है। वहीं, कई बार डॉक्टर कक्ष खाली रहते हैं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। शिशु रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद अक्सर डॉक्टर कक्ष में मौजूद नहीं रहते, जिससे छोटे मासूम बच्चों के परिजन परेशान होते हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण मरीजों को इलाज के लिए अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।

Next Post

कट्टा-चाकू अड़ाकर 50 हजार नगद लूटे

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत शिव मंदिर कछपुरा में लुटेरो ने कट्टा-चाकू अड़ाकर युवक की 50 हजार नगदी लूट ली‌।पुलिस ने बताया कि राजकुमार पटैल 48 वर्ष निवासी कछपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़ा भाई राजेश पटैल निर्माणाधीन समदडि़या बिल्डिंग से मजदूरी करके घर आकर शिव मंदिर कछपुरा में बैेठा […]

You May Like