इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन में जहाज डूबने से आठ लोगों की मौत

जकार्ता, 13 नवंबर (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में महाकाम नदी में एक जहाज के डूबने से आठ लोग की मौत हो गयी।

प्रांत के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख डोडी सेतियावान ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को घटित हुई। तीन चालक दल के सदस्यों सहित 28 लोगों को ले जा रहा जहाज पश्चिम कुताई रीजेंसी में नदी के ऊपरी इलाके में डूब गया। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को बच गये थे, जबकि जबकि आठ अन्य के लापता होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बुधवार आधी रात से पहले, बचावकर्मियों ने नदी में तैरते हुए आठ पीड़ितों में से आखिरी को खोज निकाला। उन्होंने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया, “तुरंत एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में रबर की नावों का उपयोग करके 50 बचावकर्मी शामिल थे। बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:50 बजे, सभी आठ लापता व्यक्ति मृत पाए गए।” उन्होंने कहा कि तेज धारा और एक अतिभारित जहाज को इस घातक घटना का कारण माना जा रहा है। उस समय जहाज सीमेंट ले जा रहा था।

 

 

 

Next Post

कैट ने ग्वालियर मेले के विकास के लिये सिंधिया से भेंट की

Thu Nov 13 , 2025
ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ग्वालियर ने ग्वालियर के 120 वर्ष पुराने अंचल की धरोहर ग्वालियर व्यापार मेले को बचाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के तहत केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर आग्रह पत्र सौंपा। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री […]

You May Like