दस हजार की रिश्वत लेते एमपीबीई का कनिष्ठ यंत्री चढ़ा लोकायुक्त के हाथ

रीवा। विद्युत विभाग के रीवा शहर कार्यपालन यंत्री कार्यालय में दस हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ यंत्री सहित एक प्राईवेट वेंडर को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने गिरफ्तार किया है. सोलर पैनल की अनुमति देने के एवज में 18 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, 10 हजार लेते हुए कनिष्ठ यंत्री को गुरूवार की दोपहर पकड़ा गया है. फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

लोकायुक्त एसपी कार्यालय में सोलर वेंडर लकी दुबे ने शिकायत की थी कि फाइल करने के एवज में कनिष्ठ यंत्री किशोर त्रिपाठी द्वारा प्रति फाइल 6 हजार रूपये की मांग की जाती है और तीन फाइल के लिये 18 हजार की मांग की गई थी. 6 हजार रूपया पूर्व में शिकायतकर्ता दे चुका था और सोलर फाइल की अनुमति देने के लिये 10 हजार की रिश्वत लेते हुए कार्यपालन यंत्री शहर संभाग कार्यालय में दोपहर कनिष्ठ यंत्री किशोर त्रिपाठी और प्राइवेट वेंडर प्रमोद दुबे को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है. जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

सिंचाई के वादे पर गुपचुप पंप स्टोरेज परियोजना, किसानों में भारी आक्रोश

Thu Oct 9 , 2025
मंडला: मंडला जिले के बीजाडांडी और नारायणगंज क्षेत्र के किसानों ने बरगी बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के वादे के बदले में गुपचुप तरीके से एक बड़ी पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना को बढ़ावा दिए जाने पर गहरा विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]

You May Like