कट्टा-चाकू अड़ाकर 50 हजार नगद लूटे

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत शिव मंदिर कछपुरा में लुटेरो ने कट्टा-चाकू अड़ाकर युवक की 50 हजार नगदी लूट ली‌।पुलिस ने बताया कि राजकुमार पटैल 48 वर्ष निवासी कछपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़ा भाई राजेश पटैल निर्माणाधीन समदडि़या बिल्डिंग से मजदूरी करके घर आकर शिव मंदिर कछपुरा में बैेठा था.

तभी यश तिवारी एवं मुकेश पटैल मोटर सायकल में आये और यश तिवारी ने कट्टा व मक्कू पटेल ने चाकू अड़ाकर कहा कि जितने भी पैसे हो निकाल कर दो, मैने देने से मना किया तो दोनों ने पेंट के अंदर दायें तरफ गुप्त जेब में रखे 50 हजार रूपये जबरन निकालकर लूट लिये।

Next Post

नेपाल में नव नियुक्त प्रधानमंत्री कार्की ने कार्यभार संभाला

Sun Sep 14 , 2025
काठमांडू, 14 सितम्बर (वार्ता) नेपाल की नव नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय एवं मंत्रिपरिषद का भवन हाल ही में आंदोलनकारियों की हिंसात्मक घटना में क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी वजह से गृह मंत्रालय भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपति […]

You May Like