
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखूॅथ निवासी एक 31 वर्षीय महिला घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोयलखूॅथ निवासी बबिता सिंह पति अवध सिंह उम्र 31 वर्ष ने अपने ही घर के बॉथरूम में आज सुबह करीब 9 बजे फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है।
