खरगे-राहुल की केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस आलाकमान ने केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक कर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के केरल के प्रभारी दीपादास मुंशी, के सी वेणुगोपाल, शशि थरूर, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, के. सुधाकरन, रमेश चेन्निथला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने तथा प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने को लेकर चर्चा हुई।

 

Next Post

भारतीय तटरक्षक का अरब सागर में फंसे मछुआरे को बचाने के लिए लंबी दूरी का सफल अभियान

Tue Oct 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में कोच्चि से लगभग 1500 किमी पश्चिम में ईरान की एक मछली पकड़ने वाली नौका अल-ओवैस में सवार गंभीर रूप से घायल ईरानी मछुआरे को बचाकर लंबी दूरी के ‘मेडिकल इवैक्यूएशन’ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। तटरक्षक प्रवक्ता […]

You May Like