MP में मानसून: आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून ने जोरदार वापसी करते हुए एक बार फिर पूरे प्रदेश को भिगो दिया है। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई झमाझम बारिश ने राजधानी भोपाल समेत इंदौर, सतना, सीधी, दमोह, उज्जैन, सिवनी, रायसेन, उमरिया और मलाजखंड सहित 12 जिलों को भिगोया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटे में सतना और सीधी में आधा इंच से अधिक बारिश हुई, जबकि इंदौर और सिवनी में लगभग पौने इंच वर्षा दर्ज की गई।प्रशासन जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक बाधाओं जैसी संभावित आपदाओं को देखते हुए अलर्ट मोड में आ गया है।

नागरिकों को निचले इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है, विशेष रूप से पूर्वी और मध्य जिलों में।

Next Post

कांवडियों की मौत : पोस्टमार्टम न होने से भड़का लोगों का आक्रोष

Wed Jul 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में बीती आधी रात कार की टक्कर से मारे गए चार कांवडियों के शवों का आज दोपहर तक पोस्टमार्टम न होने से नाराज कांवड़ियों के परिवारजनों ने अस्पताल के बाहर मौजूद एसडीएम के पैरों में गिरकर जल्द पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या […]

You May Like