प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के 13 उम्मीदवार बुधवार को करेंगे नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) सर्वश्री प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और विजेंद्र गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 13 उम्मीदवार बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

 

नयी दिल्ली से श्री वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की ओर से श्री संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से श्री बिधूड़ी के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं आप प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस की ओर से सुश्री अलका लांबा चुनाव लड़ रही है।

 

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Next Post

पाकिस्तान में वर्ष 2024 में पोलियो के 71 मामले आये

Wed Jan 15 , 2025
इस्लामाबाद, 15 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान में वर्ष 2024 में वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) के कुल 71 मामले सामने आए हैं।   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनआईएच में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने कहा कि 71वें मामले की पुष्टि मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन