
आलीराजपुर। जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए आगामी रबी सीजन की फसल प्रबंधन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कृषि विज्ञान केन्द्र आलीराजपुर में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों की बुवाई के लिए किसानों को प्रेरित करने तथा विकासखण्डवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री सिंह ने जोबट, उदयगढ़, आलीराजपुर एवं सोंडवा में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित उड़द, अरहर, सोयाबीन एवं मूंगफली फसल प्रदर्शनों का अवलोकन किया। साथ ही आलीराजपुर स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर मिट्टी नमूनों का समय पर परीक्षण तथा स्वाइल हेल्थ कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुकिंग की नई प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी गई। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा।
