देश के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. अरविंद गुप्ता ग्वालियर आए, एसकेवी पहुंचे

ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर में डॉ. अरविंद गुप्ता विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन, नई दिल्ली के निदेशक और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूर्णिमा एम. गुप्ता का आगमन हुआ । वे 2014-17 के दौरान भारत सरकार के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रहे हैं।डॉ. अरविंद गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी पूर्णिमा गुप्ता के विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर के रूप में करियर काउंसलर उर्वशी पांडे उपस्थित थीं । इस अवसर पर अरुणांश गोस्वामी भी उपस्तिथ थे ।

विद्यालय भ्रमण के दौरान डॉ. गुप्ता ने संस्थान की विविध अभिनव पहलों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय की ‘संकल्प’ परियोजना ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सैनिटरी पैड निर्माण पहल को सराहा और कहा कि यह प्रयास विद्यालय की सामाजिक संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण है। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय की रोबोटिक्स लैब का दौरा किया, जहाँ छात्राओं द्वारा निर्मित रोबोटों ने उनकी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता को उजागर किया।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि एसकेवी की छात्राएँ 21वीं सदी की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्णत: तैयार हैं। । इसके बाद उन्होंने तबला, भारतीय शास्त्रीय कक्ष, पश्चिमी संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष और करियर परामर्शदाता कक्ष का दौरा किया। डॉ. अरविंद गुप्ता ने छात्राओं की सामूहिक प्रतिभा, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय उत्कृष्टता को विशेष रूप से रेखांकित किया।

Next Post

मोहनिया पटपरा में पानी की किल्लत, बर्तन रखकर किया प्रदर्शन

Tue Sep 9 , 2025
मंडला:मोहनिया पटपरा के ग्रामीण पिछले एक साल से पेयजल संकट झेल रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बर्तन रखकर प्रदर्शन किया और मंडला-डिंडोरी मार्ग जाम कर दिया। घंटों जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद […]

You May Like