नयी दिल्ली 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार 1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी एसबीके सिंह एक अगस्त से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक सेवा देंगे।
श्री सिंह वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें अगले आदेश तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा आज सेवानिवृत हो रहे हैं।
