चावल सस्ता, गेहूँ महँगा, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी फीकी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल में नरमी रही जबकि गेहूं महँगा हो गया। चीनी में गिरावट देखी गयी। खाद्य दालों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 48 रिंगिट टूटकर 4,230 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा 0.98 प्रतिशत लुढ़ककर 55.56 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत तीन रुपये घटकर 3,825.07 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गेहूँ तीन रुपये महँगा होकर 2,827.67 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गया। आटा भी तीन रुपये चढ़कर 3,283.26 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका।

सरसों तेल औसतन 47 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। वहीं, मूंगफली तेल करीब 40 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सोया तेल करीब 38 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति 26 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। सूरजमुखी तेल 19 रुपये टूट गया जबकि पाम ऑयल के भाव 32 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये।

दाल-दलहनों में मसूर दाल और चना दाल के दाम लगभग स्थिर रहे। तुअर दाल करीब 17 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। उड़द दाल छह रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। दाल मूंग भी पाँच रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चीनी के दाम करीब दो रुपये प्रति क्विंटल टूट गये।

 

Next Post

सात दिन बाद रुपये में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले 11.50 पैसे मजबूत

Thu Jul 31 , 2025
मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की माँग आने और कच्चे तेल में नरमी से गुरुवार को रुपये में तेजी लौट आई और यह 11.50 पैसे मजबूत होकर 87.6550 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा लगातार सात कारोबारी दिवस पर टूटने के बाद मजबूत हुई […]

You May Like