सात दिन बाद रुपये में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले 11.50 पैसे मजबूत

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की माँग आने और कच्चे तेल में नरमी से गुरुवार को रुपये में तेजी लौट आई और यह 11.50 पैसे मजबूत होकर 87.6550 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा लगातार सात कारोबारी दिवस पर टूटने के बाद मजबूत हुई है। यह बुधवार को करीब एक प्रतिशत लुढ़ककर 87.77 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर रही थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 11 पैसे की मजबूती से साथ 87.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में इसका निचला स्तर 87.7450 रुपये प्रति डॉलर दर्जा किया गया, लेकिन बाद में तेजी मजबूती बढ़ती गयी।

दोपहर के करीब 87.51 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद भारतीय मुद्रा अंत में 87.6550 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। अंत में यह 87.6550 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होई।

विदेशी निवेशकों की पूँजी बाजार में डॉलर लिवाली से भी रुपये को समर्थन मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूँजी बाजार में 59.6 करोड़ॉ डॉलर का शुद्ध निवेश किया ।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 0.6 फीसदी से अधिक चढ़े। इसका असर भी बाजार पर दिखेगा।

 

 

Next Post

मारुति सुजुकी को पहली तिमाही में 3,792 करोड़ का मुनाफा, घरेलू बिक्री में कमी का दिखा असर

Thu Jul 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,792.4 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,759.7 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने गुरुवार […]

You May Like