विशिष्ट सेवा के लिए अविनाश शर्मा होंगे सम्मानित

भोपाल। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को वर्ष 2025 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय, अनुकरणीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष यह सम्मान घोषित किया जाता है।

अविनाश शर्मा ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महत्वपूर्ण शासकीय प्रतिष्ठानों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से सुरक्षा तैयारियों और संचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

यह सम्मान न केवल अविनाश शर्मा के व्यक्तिगत समर्पण की पहचान है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस और मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

बुरहानपुर सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस पर लटकी निलंबन की तलवार, लोकायुक्त ने शासन को भेजा पत्र

Thu Feb 5 , 2026
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.प्रदीप मोजेस के खिलाफ राज्य सरकार ने 15 दिसंबर को न्यायालय में अभियोजन चलाने की स्वीकृति दी थी और अब इसी रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त कार्यालय ने मध्य प्रदेश सरकार से उन्हें निलंबित करने का अनुरोध किया है। मामला नर्मदापुरम में पूर्व […]

You May Like