महापौर ने एमवाय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमवाय अस्पताल में औचक निरीक्षण कर परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। भवन के अंदर सफाई का स्तर संतोषजनक पाया गया, जबकि बाहर के हिस्सों और अन्य क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता बताई गई।मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत एमवाय अस्पताल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अस्पताल परिसर की सफाई पर लगातार नजर रखी जाएगी और वे स्वयं सप्ताह में कम से कम एक बार इसकी समीक्षा करेंगे।
आज के निरीक्षण में भवन के अंदर सफाई व्यवस्था 17 तारीख के स्तर जैसी सुव्यवस्थित मिली। हालांकि, परिसर के बाहरी हिस्सों और अन्य क्षेत्रों में कुछ चुनौतियां सामने आईं। महापौर ने इस पर जिला प्रशासन, कमिश्नर हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन के साथ चर्चा करने और समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का निर्देश दिया।नगर निगम की क्लीनलीनेस और वेस्ट मैनेजमेंट टीम ने भी पूरे कैंपस का दौरा किया और हाउसकीपिंग एजेंसी को आवश्यक सुझाव दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि एजेंसी के दायरे से बाहर आने वाले कार्यों पर अलग से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।
उन्होंने एमवाय अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि परिसर की सफाई बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी नेग्लिजेंस के मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सुपरिंटेंडेंट और पूरी टीम को हाउसकीपिंग एजेंसी की दैनिक रिपोर्टिंग वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत जनप्रतिनिधियों को भी साझा की जाएगी।

Next Post

बाइक पर बैठकर विधायक ने लिया सड़क का जायजा

Mon Sep 22 , 2025
अशोकनगर: क्षेत्रीय विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने ग्राम काकरुआ राय से खैजरा नई तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पूरे मार्ग का अवलोकन किया तथा स्थानीय नागरिकों एवं किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों […]

You May Like