बाइक पर बैठकर विधायक ने लिया सड़क का जायजा

अशोकनगर: क्षेत्रीय विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने ग्राम काकरुआ राय से खैजरा नई तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पूरे मार्ग का अवलोकन किया तथा स्थानीय नागरिकों एवं किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति एवं आवागमन में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी विधायक को दी।

विधायक श्री राय ने आश्वस्त किया कि इस मार्ग के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 20 से अधिक गांवों के किसानों को सीधी राहत प्राप्त होगी। किसानों की उपज सीधे मंडी तक आसानी से पहुंच सकेगी, जिससे परिवहन लागत में कमी आएगी तथा समय की भी बचत होगी। यह मार्ग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं विधायक श्री राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों मे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और सड़क निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर नीरज दांगी, शिवचरण शर्मा, सतेन्द्र दांगी, किशनसिंह दांगी, बला दांगी, पवन, मोनू जितेंद्र, परमाल, प्रदुम्म दांगी, जहरसिंह दांगी, अभिषेक दांगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

जिला अस्पताल का कलेक्टर सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण

Mon Sep 22 , 2025
बैतूल: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने भीड़ प्रबंधन के सख्त निर्देश भी दिए।इस दौरान अस्पताल में वार्डों के अंदर भीड़ पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि बिना विजिटर पास के कोई […]

You May Like