इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र के खासगी का बगीचा इलाके में देर रात एक हेलमेट गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा बड़ा स्टॉक जलकर खाक हो गया.फायर ब्रिग्रेड के एसआई रुपचंद पंडित ने बताय कि रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिग्रेड को मिली था. मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आग पूरे गोदाम में फैल चुकी है.
हालात को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. फायर कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत और लगभग 20 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गोदाम में रखे हजारों हेलमेट पूरी तरह जल चुके थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है
