बोलेरो और 407 की भिडंत में चार घायल

डिंडोरी। मेंहदवानी पुलिस थाना मेंहदवानी अन्तर्गत ग्राम सारसडोली के पास बुधवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे बोलेरो वाहन क्रमांक मप्र 52 टी ए 0411और 407 वाहन क्रमांक मप्र 20 जी 8749 के आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बोलेरो वाहन में सवार 4 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन पड़रिया गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल लोगों को वापस जैतपुरी गांव लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रहा 407 वाहन से टकरा गया, जिससे बोलेरो में सवार अमल सिंह पिता रामदीन उम्र 45 वर्ष, जीवन सिंह पिता दीना 46 वर्ष, गुंदिया बाई पति आशाराम उम्र 50 वर्ष एवं सुराता बाई पति कलीराम उम्र 35 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को मेंहदवानी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदवानी में लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमल सिंह को बांह में गम्भीर चोट होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

 

Next Post

नेवार्क हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये भारतीय नागरिक को भारत भेजा जायेगा

Wed Jun 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) अमेरिका में न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक के बारे में पता चला है कि हरियाणा का रहने वाला वह व्यक्ति बिना वैध वीज़ा के अमेरिका गया था जिसके बाद हुई कानूनी कार्यवाही के परिणामस्वरूप उसे भारत भेजा […]

You May Like