नेवार्क हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये भारतीय नागरिक को भारत भेजा जायेगा

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) अमेरिका में न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक के बारे में पता चला है कि हरियाणा का रहने वाला वह व्यक्ति बिना वैध वीज़ा के अमेरिका गया था जिसके बाद हुई कानूनी कार्यवाही के परिणामस्वरूप उसे भारत भेजा जाएगा ।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में, न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने यह पता लगाया है कि हरियाणा का रहने वाला यह व्यक्ति बिना वैध वीजा के अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर चुका था और अदालत के आदेश के अनुसार उसे भारत वापस भेजा जा रहा था। नेवार्क में अपने पारगमन के दौरान, जब उनका व्यवहार यात्रा के लिए अनुकूल नहीं पाया गया, तो उन्हें रोक दिया गया है और उन्हें एक चिकित्सा सुविधा में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार जब वह व्यक्ति यात्रा के योग्य हो जाता है, तो उसे भारत भेजा जाएगा। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

 

Next Post

शिलांग कोर्ट: सोनम सहित पांच आरोपी आठ दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed Jun 11 , 2025
इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग लेकर पहुंची. सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया. जहां पुलिस ने रिमांड की मांग की. कोर्ट ने सोनम समेत सभी आरोपियों को आठ दिन की […]

You May Like