ओवरलोडिंग बस पर पुलिस की कार्रवाई, 36 सीटर बस में मिले 60 यात्री

ग्वालियर: चेकिंग अभियान के दौरान डीडी नगर पर पुलिस को ऐसा नजारा मिला जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए। 36 सीटर बस में भेड-बकरियों की तरह 60 सवारियों को ठूंस-ठंसकर भरा गया था। पुलिस ने तत्परता दिखते हुए बस को जब्त कर लिया और 17 हजार रुपए का भारी जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों की धज्जियां उडाने वाले 20 अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 41 हजार रुपये का चालान काटा गया।
डीडी नगर पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। इस दौरान अप्सरा ट्रैवल्स की बस को रोक्कर जांच की गई। बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिस हैरान रह गई। 36 सीटर क्षमता वाली इस बस में क्षमता से लगभग दोगुनी यानी 60 सवारियां भरी हुई थी जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। पुलिस ने बिना देरी किए बस को जब्त कर थाने में खडा कराया और मौके पर ही 17 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की।
डीडी नगर में कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस की टीम गोला का मंदिर और बारादरी चौराहे पहुंची। यहां भी ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान करीब 20 ऐसे सवारी वाहन पाए गए जो यात्रियों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे थे। पुलिस ने इन सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 41 हजार रुपय का समन शुल्क वसूला।

Next Post

नशे की लत पूरी करने चोरी की, लोडिंग वाहन समेत तीन गाड़ियां बरामद

Sun Aug 23 , 2026
इंदौर:चंदन नगर क्षेत्र में अलग अलग जगहों से चोरी हुए एक लोडिंग वाहन और दो मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से जब्त वाहनों की कीमत करीब 6.80 लाख रुपए है. पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की लत पूरी करने के […]

You May Like