जबलपुर: गुमशुदा इंजीनियरिंग छात्र काशी में मिल गया है वह ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान था।दरअसल इंजीनियरिंग कॉलेज का 18 वर्षीय छात्र विजय सिंह सैयाम, पिछले 6 दिनों से लापता था। हॉस्टल में उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। आत्महत्या का भी जिक्र किया था।
उसने फेसबुक पर एक मोबाइल खरीदने का विज्ञापन देखा था और लिंक पर क्लिक किया। उसे मोबाइल पसंद आया जिसकी कीमत 29, 800 थी। उसने राशि ऑनलाइन पेमेंट कर दी। भुगतान के बाद मोबाइल नहीं मिला। 16 अक्टूबर को पिता ढाल सिंह को फोन कर बताया कि वह बनारस के काशीघाट पर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छात्र को सुरक्षित जबलपुर लेकर आ गई और परिजनों को सौंप दिया हैं।
