देवरी से लापता नाबालिग सूरत और पुणे से दस्तयाब

सागर: सागर जिले केथाना देवरी में दो अलग-अलग नाबालिक बालिकाओं के अपहरण के दो प्रकरणो मे गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के पुणे से बरामदगी हुई। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर एक नाबालिक बालिका का अपहरण किया गया था।

थाना देवरी पुलिस द्वारा उक्त बालिका को सूरत (गुजरात) से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी महेन्द्र साहू उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य नाबालिक बालिका के अपहरण की रिपोर्ट थाना देवरी में दर्ज की गई थी। लगभग पाँच माह से अपह्रत उक्त बालिका को देवरी पुलिस द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। इस प्रकरण में आरोपी की तलाश जारी है।

Next Post

ईंधन स्पीड को लेकर जागरूक कार्यक्रम रैली के माध्यम से

Mon Oct 20 , 2025
सागर: ईंधन “स्पीड” को लेकर आमजन मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से बाईक रैली निकाली गई। जो पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है, जिसमें कम कार्बन उत्सर्जन होता है और हमारे वाहन के रखरखाव की लागत को कम करता है। बाईक रैली सिविल लाइन स्थित एसटी कोमलचंद पेट्रोल पंप से […]

You May Like

मनोरंजन