ग्रीनलैंड में अपने दूतावास के उद्घाटन पर गश्ती पोत भेजेगा कनाडा

ओटावा, 27 जनवरी (वार्ता) ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में अगले हफ्ते अपने वाणिज्यिक दूतावास के उद्घाटन के मौके पर कनाडा एक गश्ती पोत भेजेगा। कनाडाई मीडिया ने विदेश मंत्री अनीता आनंद के हवाले से यह जानकारी दी है।

सुश्री आनंद ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा कि तैनात किये जाने वाले पोत को विशेष रूप से आर्कटिक क्षेत्रों में गश्त के लिये तैयार किया गया है। विदेश मंत्री के कार्यालय ने स्पष्ट किया कि यह एक कनाडाई तटरक्षक पोत होगा, न कि शाही कनाडाई नेवी पोत। पिछले हफ्ते सुश्री आनंद ने कहा था कि कनाडा आर्कटिक में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का इरादा रखता है और इसी सिलसिले में ग्रीनलैंड में अपना वाणिज्यिक दूतावास खोलेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के समय में कई बार उसे खरीदने या ‘कब्जा’ करने की मंशा जताते हुए कहा है कि यह उनके देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये जरूरी है।

डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने ही अमेरिका को कोई गलत कदम उठाने के खिलाफ चेतावनी दी है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिये कहा है।

 

Next Post

चीन फ़िनलैंड के साथ संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए तैयार : जिनपिंग

Tue Jan 27 , 2026
हेलसिंकी, 27 जनवरी (वार्ता) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को फिनलैंड के साथ मिलकर काम करने की तत्परता व्यक्त की है ताकि संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली एवं अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित वैश्विक व्यवस्था को दृढ़ता से कायम रखा जा सके और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना किया […]

You May Like