चीन फ़िनलैंड के साथ संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए तैयार : जिनपिंग

हेलसिंकी, 27 जनवरी (वार्ता) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को फिनलैंड के साथ मिलकर काम करने की तत्परता व्यक्त की है ताकि संयुक्त राष्ट्र-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली एवं अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित वैश्विक व्यवस्था को दृढ़ता से कायम रखा जा सके और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना किया जा सके।

श्री जिनपिंग ने ये टिप्पणियां फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात के दौरान कीं जो चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। श्री जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन एक न्यायसंगत एवं व्यवस्थित बहुध्रुवीय दुनिया के साथ-साथ सार्वभौमिक रूप से लाभकारी एवं समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने के लिए फिनलैंड के साथ काम करने के लिए तैयार है।

 

Next Post

यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत 1-2 दिनों में ईरान पर हमला करने के लिए तैयार

Tue Jan 27 , 2026
वाशिंगटन, 27 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत अगले एक – दो दिनों में ईरान के खिलाफ अभियान शुरू के लिए तैयार हो जाएगा। समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में अपने हमलावर दस्ते को मजबूत करने […]

You May Like