नगर निगम के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन शुरू

जबलपुर: नगर निगम के समस्त पेंशनर और पारिवारिक पेंशन का लाभ लेने वाले पेंशनरों को माह अप्रैल 2026 में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार समस्त सेवानिवृत पेंशनरों का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.

समस्त निगम से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर नगर निगम मुख्यालय में पेंशन शाखा कमरा नं. 43 में उपस्थित होकर अपना भौतिक सत्यापन करा सकते हैं, जिससे मासिक पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त पेंशनर से निर्धारित समय सीमा में भौतिक सत्यापन कराकर पारिवारिक पेंशन का लाभ पूर्व की भांति लेने का आग्रह किया है।

Next Post

क्या बल्लेबाजों में कम हो गया जसप्रीत बुमराह का खौफ? 2016 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

Thu Apr 9 , 2026
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। तीन मैच खेलने के बावजूद वह एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो सके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई […]

You May Like